यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी

 नई दिल्ली: UPSC IAS Prelims answer key 2020 :  संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की आंसर-की जारी की है। आयोग ने सामान्य अध्ययन पेपर I और सामान्य अध्ययन पेपर II के लिए आंसर-की जारी की है। परीक्षार्थी upsc.gov.in पर जाकर इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का आयोजन 4 अक्टूबर 2020 को हुआ था।
UPSC IAS Prelims answer key 2020 : यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी

सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट 24 सितंबर को जारी किया गया था जिसके अनुसार कुल 761 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गयी है।

जिसमें जनरल वर्ग के लिए 263, ईडब्ल्यूएस के लिए 86, ओबीसी के लिए 229, एससी के लिए 122 और एसटी वर्ग के लिए 61 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा, 151 अनुशंसित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप करने वाले बिहार के शुभम कुमार ने 1054 मार्क्स हासिल किए। सेकेंड टॉपर जागृति अवस्थी ने 1052, थर्ड टॉपर अंकिता जैन ने 1051 मार्क्स हासिल किए हैं।

यश जुलका के 1046 मार्क्स और ममता यादव के 1042 मार्क्स रहे।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *