ग्वालियर के युवा पर्वतारोही सुमंत और मनु गुर्जर ने हिमाचल प्रदेश में माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर फहराया तिरंगा

ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर के छोटे से गांव के कुशराजपुर और घाटीगांव के 2 युवाओं ने हिमाचल प्रदेश की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला पीर पंजाल की माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा फहराकर अपने गांव और अपने जिले को गौरवान्वित कर दिया। दोनों युवाओं ने कड़ी मेहनत से 17346 फुट की ऊंचाई पर चढ़कर साहसिक कार्य कर दिखाया।

 

युवा सुमंत सिंह गुर्जर और मनु गुर्जर ने 14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश की मनाली से चढ़ाई शुरू की और 19 सितंबर को 7:30 बजे चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। यह मंजिल आसान नहीं थी।

इस बीच खतरनाक फिसलन बर्फीली हवा और नुकीले पत्थर ने कई बार रास्ता रोका परंतु उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनके ग्रुप लीडर सागर कसाना जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतह कर रखा है उनके इस साहसिक कार्य पर उनको बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *