
कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव गुमशुदा, बताने वाले को मिलेगा इनाम
ग्वालियर के भितरवार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव के फोटो वाले पर्चे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस क्षेत्र के लोगों ने पर्चे के माध्यम से कहा है कि कई माह से विधायक गुमशुदा हैं। उनकी खबर देने पर उक्त व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा। पोस्ट में यह भी लिखा हुआ है कि जब मंत्री थे तो हर दिन यहां अपना रौब दिखाने घूमते थे। अब आपदा आई और लोग मर रहे हैं तो विधायक गायब हो गए हैं। जानकारी अनुसार मोहना के बंटी महाना ने शनिवार को एक पोस्ट किया है। जिसमें शीषर्क है गुमशुदा की तलाश। इसके बाद इसमें भितरवार से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव का फोटो लगा हुआ है। साथ ही लिखा है कि लाखन सिंह यादव विधायक भितरवार पिछले 3 महीने से लापता हैं।