ग्वालियर में 7 दिन तक बहेगी भक्ति रस धारा, श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 29 सितंबर से

ग्वालियर।  महानगर में 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2023 तक सामूहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्वालियर के जीवायएमसी ग्राउण्ड पर किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए यजमान बनाने का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है यजमान बनने के लिए धर्म प्रेमियों में लगातार उत्साह देखा जा रहा है ।श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के लिए ग्वालियर चम्बल क्षेत्र के सभी संतों का आमंत्रित किया गया है उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य संयोजक एवं कथा आयोजक आलोक आहूजा, महेंद्र शुक्ला, अमर माखीजा, मनीष आहूजा ने संयुक्त रूप से दी। परम पूज्य महामण्डलेश्वर साध्वी प्रज्ञा भारती के परम शिष्य कथा व्यास एवं विज्ञान चिंतक स्वामी सुनीलानंद महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से कथा रसिकों को कथा का रसपान करायेंगे कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी, कथा के मुख्य संरक्षक श्री शोभा सिकरवार महापौर, श्री सतीश सिकरवार विधायक कथा के मुख्य यजमान / पारिक्षित नवीन – संगीता जैन सिंघल होंगे ।उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के लिए कलश एवं शोभायात्रा दिनांक 29 सितम्बर 2023 को सुबह 11 बजे महाराज बाडा स्थित हनुमान मंदिर से निकाली जायेगी जो सराफा बाजार, जयेन्द्रगंज होते हुए जीवायएमसी ग्राउण्ड पहुंचेगी। कलश एवं शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं कलश यात्रा में लगभग 1000 महिलाऐं कलश लेकर चलेंगीं ग्वालियर क्षेत्र में पितृ पक्ष के अवसर होने वाली इस कथा में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, कैट सिन्धु वेलफेयर सोसायटी ग्वालियर एवं सिन्धु नव युवक सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।