डॉ. राय सिंह नरवरिया हुए पदोन्नत; अब श्योपुर जिले के SP, मुरैना के नए ASP होंगे अरविंद सिंह ठाकुर

 

ग्वालियर। गृह विभाग ने आज सोमवार को जारी किए आदेश में पुलिस के कई अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इनमें प्रमुख रूप से अब मुरैना के नए ASP अब अरविंद सिंह ठाकुर होंगे। इसके साथ ही मुरैना के ASP डॉ. राय सिंह नरवरिया को पदोन्नत करके श्योपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्योपुर में पदस्थ SP आलोक कुमार सिंह को 18 वीं वाहिनी शिवपुरी में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार रोहित यादव को ग्वालियर से पांचवी बटालियन मुरैना में कमांडेंट नियुक्त किया गया है तथा मुरैना में पदस्थ कमांडेंट विनीत जैन को 13 वीं बटालियन ग्वालियर में पदस्थ किया गया।