अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित 4 लोगों को 140 करोड़ का नोटिस, 19 अप्रैल तक मांगा जवाब

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में खनिज विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला और उनके भाई सहित 4 लोगों को 140 करोड़ का नोटिस जारी किया गया है। इन सभी से 19 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

दरअसल, जिला प्रशासन ने अवैध खनन के मामले में 140 करोड़ 63 लाख रुपए का नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन की अब तक के सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। फरवरी 2017 में केस दर्ज किया था। जिसमें पूर्व कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी इसमें संज्ञान लिया था। वर्तमान कलेक्टर आशीष सिंह के आने के बाद 8 फरवरी 2024 को खनिज विभाग ने पूरे मामले में हिसाब बनाया।

 

जिसमें 140 करोड़ 63 लाख 14 हज़ार 330 रुपये का नोटिस अवैध खनन 40 लाख 2 हजार 663 घन मीटर मुरम और दो लाख घन मीटर से ज्यादा पत्थर निकालने के मामले में पूर्व विधायक संजय शुक्ला उनके भाई राजेंद्र शुक्ला, ईडन गार्डन गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष निलेश पिता बनवारी लाल पंसारी और मेहरबान सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

 

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी का दमन थामा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होनी है। जिसमें संजय शुक्ला और उनके भाई की तरफ से जवाब दिया जाएगा।