पत्नी ने कराई पति की हत्या, पुलिस से बोली-उसे मारना मेरी मजबूरी थी

भीलवाडा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे जान इलाके के लोग हैरत में पड़ गए। यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने पत्नी की हत्या करवाई है। युवती ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि अगर में उसे नहीं मारवाती तो वह मुझे मार डालता। मेरी मजबूरी बन गई थी उसकी हत्या करना। क्योंकि वह मेरी जिंदगी को नर्क बना चुका था।

दरअसल, हैरान करने वाला यह खोफनाक क्राइम भीलवाड़ा जिले के धामनिया गांव का है। जहां पिंकी कवर नाम की महिला ने अपने व्यापारी पति देवी सिंह की हत्या करवा डाली। पुलिस पुछताछ में महिला ने बताया कि पति के चार साल से किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध थे। जिसके चलते वह मुझे रोजाना प्रताड़ित करने लगा था। उसके रोज-रोज के झगड़ों से में परेशान हो गई थी। वह मुझे मारने की योजना बना रहा था। इसलिए उसे मराना जरुरी हो गया था।

पति की हत्या के बाद पत्नी ने आरोपी दिया बड़ा तोहफा
बता दें कि महिला ने पति की हत्या करवाने के लिए गांव के ही एक कुलदीप नाम के युवक और उसके दोस्तों से करवाई थी। युवती ने हत्या कराने के लिए आरोपी कुलदीप के साथ अपनी भांजी की शादी कराई थी। साथ उसे एक महीने तक अपने घर में रखा था। इसलिए आरोपी ने भी इस घटना को अंजाम दे दिया।

आरोपी कुलदीप पिछले 15 दिन से देवी सिंह को मारने के फिराक में था। लेकिन उसके मौका नहीं मिल पा रहा था। आरोपियों ने फिर रक्षाबंधन के दिन घटना को अजांम देने का प्लान बनाया। ताकि त्योहार का समय होने से लोग इधर-उधर रहेंगे और किसी को पता तक नहीं चले। ना ही पुलिस को कई शक हो