ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस विभाग में कार्यरत फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव की शिकायतकर्ता पुत्री जिला सत्र न्यायालय की एक अदालत में प्रकरण…
ग्वालियर। भितरवार के एक गांव के कुआं में कई दिनों से लापता अधेड़ का शव मिला है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर देह को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी अनुसार इकहरा गांव निवासी बहादुर सिंह सोलंकी पिछले 8 दिन से गायब थे। आसपास के लोगों ने उन्हें गांव में सर्च किया लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आज सुबह के समय गांव के कुआं में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त भी हो गई। परिजनों से पुलिस ने निष्पक्ष जांच की बात कही है। पुलिस आसपास के लोगों ने बात कर रही है।