ग्वालियर में पति-पत्नी को घर में घुसकर मारी गोली

झूलेलाल कॉलोनी में पति-पत्नी को बदमाश ने मारी गोली
रात को 1:45 बजे हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच
आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर

ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित झूलेलाल कॉलोनी में बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली कांड की घटना को अंजाम दिया है। पति-पत्नी को गोली मारने की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार झूलेलाल कॉलोनी में राजेश वाधवानी और सोनिया वाधवानी का निवास है।

रात को अज्ञात बदमाश घर में घुसा और हत्या करने के इरादे से दोनों को गोली मार दी और भाग गया। गोली चलने से आसपास के घर के लोग बाहर निकले तो देखा कि घर में दोनों पति-पत्नी घायल पड़े हुए हैं।

पड़ौसियों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जनकंगज थाना पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को बरामद किया है। अभी प्रांरभिक पड़ताल में पुलिस भी चकरघिन्नी हो रही है कि किन कारणों से पति और पत्नी को गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया है।

जनकगंज पुलिस ने सुबह 4:45 बजे हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटनाक्रम यह है कि रात को युगल सोने की तैयारी कर रहे थे कि एक बदमाश मुंह को कवर किए हुए आया और एकदम से दोनों पर गोली चलाकर भाग गया। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि युगल समझ नहीं पाया कि एकदम से क्या हुआ।

पड़ौसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सोनिया को सीने और बाएं हाथ में गोली लगी है, वहीं राजेश को पेट में गोली लगी है। दोनों आईसीयू में भर्ती किया गया है। राजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि राजेश पहले मेडिकल का कारोबार करता था। इसमें सफल नहीं हो सका तो वह अपने भाई संतोष वाधवानी की गिरवाई स्थित तिली फैक्ट्री में उन्हें सहयोग करने लगा। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के स्वास्थ में सुधार आने पर पूछताछ करेंगे।

पति-पत्नी को गोली मारी है। आईसीयू में भर्ती कराया है। होश में आने पर पूछताछ कर उनसे पूछताछ करेंगे। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
आत्माराम शर्मा
सीएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *