मप्र की 300 रेत खदानों में अक्टूबर से होगा खनन शुरू, दाम में गिरावट संभव

Byline24.com। मध्य प्रदेश में 300 रेत खदानों से 1 अक्टूबर से रेत खनन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद रेत के दामों में कमी देखने को मिलेगी।
मध्य प्रदेश के 43 जिलों में रेत खदानें हैं। 15 जून से 30 सितंबर तक मानसून के कारण रेत खनन का कार्य बंद हो जाता है। जिसके कारण स्टॉक में रखी हुई रेत बाजार में बिकने के लिए आती है। 1 अक्टूबर से 300 से अधिक खदानों में रेत खनन का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके कारण रेत के दामों में भारी कमी देखने को मिलेगी।
नई रेत नीति
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो रेत नीति लागू की गई है। वह 2019 में लागू हुई थी। जो 2022 को समाप्त हो जाएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार ने रेत नीति 2023 पर काम करना शुरू कर दिया है। नई रेत नीति में रॉयल्टी बढ़ाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।