गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये प्रदेश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में अब-तक 6 करोड़ 43 लाख 3 हजार 662 नागरिकों को वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 4 करोड़ 87 लाख 26 हजार 372 को प्रथम डोज और एक करोड़ 55 लाख 77 हजार 290 नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इनमें से 2 लाख 88 हजार 632 गर्भवती महिलाओं को प्रथम डोज और 33 हजार 963 गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन का दूसरा डोज लग चुका है। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन डोज लगाने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है।

जिलेवार वैक्सीनेशन की रिपोर्ट

प्रदेश में जिलेवार अभी तक आगर मालवा में 5 लाख 12 हजार 791, अलीराजपुर में 4 लाख 55 हजार 10, अनूपपुर में 5 लाख 79 हजार 771, अशोकनगर में 6 लाख 91 हजार 848, बालाघाट में 15 लाख 70 हजार 695, बड़वानी में 9 लाख 55 हजार 989, बैतूल में 13 लाख 335, भिण्ड में 12 लाख 75 हजार 935,

भोपाल में 30 लाख 4 हजार 968, बुरहानपुर में 6 लाख 83 हजार 851, छतरपुर में 13 लाख 14 हजार 628, छिंदवाड़ा में 18 लाख 88 हजार 390, दमोह में 10 लाख 17 हजार 913, दतिया में 7 लाख 27 हजार 394, देवास में 13 लाख 73 हजार 668, धार में 17 लाख 50 हजार 526, डिण्डोरी में 5 लाख 99 हजार 512,

गुना में 10 लाख 4 हजार 917, ग्वालियर में 19 लाख 97 हजार 464, हरदा में 4 लाख 98 हजार 783, होशंगाबाद में 11 लाख 31 हजार 633, इंदौर में 44 लाख 66 हजार 867, जबलपुर में 26 लाख 68 हजार 647, झाबुआ में 7 लाख 22 हजार 328, कटनी में 10 लाख 50 हजार 347, खण्डवा में 11 लाख 13 हजार 451, खरगोन में 13 लाख 97 हजार 891, मण्डला में 8 लाख 9 हजार 892, मंदसौर में 11 लाख 74 हजार 995,

मुरैना में 16 लाख 25 हजार 668, नरसिंहपुर में 10 लाख 9 हजार 236, नीमच में 7 लाख 55 हजार 494, पन्ना में 6 लाख 97 हजार 283, रायसेन में 11 लाख 31 हजार 227, राजगढ़ में 13 लाख 54 हजार 96, रतलाम में 13 लाख 40 हजार 755, रीवा में 20 लाख 19 हजार 347,

सागर में 20 लाख 88 हजार 135, सतना में 17 लाख 82 हजार 933, सीहोर में 12 लाख 28 हजार 77, सिवनी में 11 लाख 77 हजार 495, शहडोल में 9 लाख 70 हजार 16, शाजापुर में 7 लाख 94 हजार 676, श्योपुर में 4 लाख 90 हजार 280,

शिवपुरी में 13 लाख 66 हजार 637, सीधी में 8 लाख 13 हजार 211, सिंगरौली में 8 लाख 96 हजार 336, टीकमगढ़ में 11 लाख 20 हजार 63, उज्जैन में 21 लाख 16 हजार 161, उमरिया में 5 लाख 31 हजार 698 और विदिशा जिले में 12 लाख 35 हजार 868 नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *