मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नियुक्त, रिटायर्ड आईएएस आईसीपी केसरी और मुंबई के अजय पांडेय को मिली जिम्मेदारी

भोपाल।  राज्य शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आईसीपी केसरी और मुंबई के अजय कुमार पाण्डेय को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। केसरी व पाण्डेय का कार्यकाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल तक रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केसरी और पाण्डेय की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन दोनों को चुनावी साल में मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिछले कार्यकाल में एक प्रमुख सचिव यह जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। इस बार अब तक ऐसी कोई नियुक्ति नहीं की गई थी। बता दें कि केसरी 2022 में रिटायर हुए हैं।