राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी IPS बने, गृह विभाग ने अधिसूचना की जारी

भोपाल । राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) संवर्ग में पदोन्नत हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदोन्नत अधिकारियों के संबंध में अधिसूचना सोमवार को जारी की गई है। इस संबंध में दो मई को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी जिसमें दो वर्ष की रिक्तियों के लिए अधिकारियों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2021 की रिक्तियों के लिए आठ और 2022 की रिक्तियों के लिए छह अधिकारियों को आइपीएस के लिए पदोन्नत किया गया है।
पदोन्‍नत अधिकारी वर्ष 1996 और 1997 बैच के
पदोन्नत होने वाले अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 1996 और 1997 बैच के हैं। ये अधिकारी पदोन्नत हुए हैं- मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश और राजेश व्यास (2021 की रिक्तियों पर)। विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय और डा. संजय कुमार अग्रवाल (2022 की रिक्तियों पर)।शामिल हैं ।