राजधानी के पहले पुलिस आयुक्त मकरंद देउसकर प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे केन्द्र ,नए पुलिस आयुक्त की तलाश शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पहले पुलिस आयुक्त मकरंद देउसकर ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की सहमति दे दी है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है।
पुलिस मुख्यालय समीक्षा करने के बाद मकरंद देउसकर के आवेदन को गृह विभाग भेजेगा। राज्य सरकार की अनुमति मिल जाने पर उनका केंद्र मैं जाना तय माना जा रहा है।

केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर जाने के आवेदन पर भोपाल के नए पुलिस आयुक्त बनने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इरशाद वली डॉ आशीष और अभय सिंह के नाम चर्चाओं में बताए जा रहे हैं। उपरोक्त तीनों अधिकारी भोपाल में रह चुके हैं।