मध्य प्रदेश में कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गृह निर्माण विकास मंडल के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर 2021 ( दोपहर 12 बजे) से 23 जनवरी 2022 (रात 12 बजे) तक  किए जा सकेंगे। आवेदन में सुधार 29 दिसंबर 2021 से 25 जनवरी 2022 तक किया जा सकेगा। त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपये का शुल्क भी देना होगा। इच्छुक उम्मीदवार mppsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या – 2 (एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित है औक एक अनारक्षित है।)

योग्यता 
आईटी या कंप्यूटर साइंस में फर्स्ट डिविजन से इंजीनियरिंग की डिग्री।

आयु सीमा – 21 से 40 वर्ष। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी।

वेतनमान – 9300-34800 + 4200 ग्रेड पे। एवं महंगाई भत्ता व अन्य भत्ते।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें।

चयन – लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) और इंटरव्यू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *