ग्वालियर के घाटीगांव में पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो पति ने गोली मारी

ग्वालियर।  ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में स्थित धुआं रोड पुल का पुरा में पति की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही एक महिला को लेने जब उसका पति तो उसने जाने से मना कर दिया! बीती रात पति अपने बहनोई के साथ पत्नी के मायके में आया और पत्नी को जान से मारने की नियत से गोली मार दी लेकिन भाग्य से पत्नी बच गई और तमंचे की गोली महिला के हाथ को घायल कर गई!इसके बाद आरोपी भाग निकले पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा कर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है! जानकारी के अनुसार घाटीगांव थाना क्षेत्र के धुआं रोड पुल का पुरा निवासी 25 साल की सलोनी का विवाह 4 साल पहले मुरैना निवासी विष्णु जाटव के साथ हुआ था। शादी के 1 साल बाद ही विष्णु उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और मारपीट करने लगा!इस पर सलोनी ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया था उसके बाद से वह मायके में रह रही थी!कुछ दिन पहले विष्णु उसे लेने आया तो सलोनी न जाने से मना कर दिया!बीती रात 10:00 बजे करीब सलोनी के घर के दरवाजे पर आवाज आई तो उसने गेट खोला तो देखा सामने पति विष्णु और उसका बहनोई रवि जाटव था! दोनों अंदर घुस आए और रवि ने तमंचा निकालकर सलोनी के सीने को निशाना बनाकर गोली चलाई तभी सलोनी ने बचाव किया और तमंचे की गोली उसके हाथ को चीरती हुई निकल गई।घटना के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।