ग्वालियर: बच्चे नहीं हुए तो पति ने 3 साल तक बड़े भाई से कराया दुष्कर्म, परिवार के अन्य सदस्यों के सामने होता था शोषण-आरोप

Byline24.com। एक महिला के शादी के दो साल बाद तक जब बच्चे नही हुए तो महिला ने पति को डॉक्टर से परामर्श करने के लिए कहा, लेकिन पति ने बच्चे के लिए अपने बडे भाई को पत्नी के कमरे में भेज दिया। जहां जेठ ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 20 जुलाई 2017 की है। इसके बाद तीन साल तक बच्चे के लिए पति, जेठानी अपने सामने जेठ से दुष्कर्म रेप कराते रहे। इसके बाद पति और जेठ में झगड़ा हो गया।
बाद में महिला अपने मायके आ गई और अपनी भाभी को सारी बात बताई। इसके बाद महिला थाने आई और पुलिस को आप बीती सुनाई। पुलिस ने महिल के पति, जेठ व जेठानी पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार भिण्ड गोहद निवासी 27 वर्षीय महिला ने ग्वालियर पुलिस को बताया कि उसकी शादी बिजौली निवासी युवक से वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के बाद वह पति राहुल के साथ गोसपुरा स्थित किराए के मकान में रहने आई। यहां जेठ जिठानी भी उनके साथ रहते थे। शादी के दो साल बाद भी जब उनके बच्चे नहीं हुए तो पीड़ित महिला ने पति को डॉक्टर से परामर्श के लिए कहा तो उसने बात टाल दी। कुछ देर बाद कहा कि उसके पास दूसरा तरीका है, उससे डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। पति ने उससे कह दिया कि उसे परेशानी मालूम है और बच्चे चाहिए तो वह बड़े भाई के साथ हम बिस्तर हो। जब उसने इनकार किया तो 20 जुलाई 2017 की रात को जेठ व जिठानी उसके कमरे में आ गए। जेठानी ने अंदर से कुंडी लगा दी और जेठ ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ बलात्कार किया।
– इसके बाद उसके साथ शोषण का सिलसिला शुरू हो गया। विवाहिता ने तीन साल तक बच्चे के नाम पर पति, जेठ व जेठानी की मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेली। हर बार वह हाथ पांव जोड़ती, लेकिन किसी को उस पर रहम नहीं आता था। पति, जेठानी कमरे में खड़े होकर अपने साथ जेठ से उसका दुष्कर्म कराते थे।
यह सब महिला
तीन साल झेलती रही। अक्टूबर 2020 मंे पति व जेठ में विवाद हो गया तो पति व जेठ अलग हो गए। पति उसे लेकर कानपुर यूपी चला गया। यहां भी बच्चे न होने पर विवाद हुआ तो पति ने महिला में कमियां निकालकर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके आ गई। यहां उसने अपने छोटे भाई और भाभी को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन ने उसे हिम्मत दी और मामला दर्ज कराने के लिए पहल करने को कहा। महिला ग्वालियर थाने पहुंची और शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने पति, जेठ व जेठानी पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।