मप्र कैडर के 5 सीनियर आईएएस इस साल होंगे रिटायर

 

-5 प्रमुख सचिव को एसीएस के पद पर किया जाएगा पदोन्नत

Byline24.com teem। मध्यप्रदेश में इस साल 5 एमपी कैडर के सीनियर आईएएस अफसर रिटायर होंगे। इन अफसरों के रिटायर होने के बाद 5 प्रमुख सचिव एसीएस के पद पर प्रमोट होंगे। क्योंकि इनके सेवानिवृत्त होते ही पद खाली हो जाएगा। जिसे भरना जरूरी हो जाएगा।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस सहित उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शैलेंद्र सिंह सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय विभागों में डेपुटेशन पर गए संजीव सिंह, अनिल कुमार जैन, राकेश कुमार चतुर्वेदी भी रिटायर होंगे।

अफसरों के रिटायर होने के बाद 5 प्रमुख सचिव एसीएस के पद पर प्रमोट होंगे। प्रमुख सचिव के प्रमोशन के बाद अंडर सेक्रेट्री सचिव बनेंगे।