ग्वालियर का अनोखा मामला: जिस महिला के साथ हुआ दुष्कर्म वही बना रही थी वीडियो; हाई कोर्ट देखेगा CD , तय करेगा कि दुष्कर्म हुआ है या फिर सहमति

 

ग्वालियर।मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में एक अनोखा मामला पेश हुआ। दुष्कर्म के आरोपी की जमानत पर सुनवाई करते हुए, एकल पीठ के न्यायमूर्ति तब आश्चर्यचकित रह गए। जब उन्हें बताया गया कि जिस महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया है।
न्यायमूर्ति ने शासकीय अधिवक्ता को आदेश दिया कि वह केस के जांच अधिकारी को वीडियो सीडी के साथ अदालत में बुलाएं। अदालत ने कहा कि वह सीडी देखने के बाद तय करेगी, की वास्तव में दुष्कर्म की घटना है, या सहमति से संबंध बनाए गए थे।
16 फरवरी 2022 को एक महिला ने जितेंद्र बघेल नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की थी, कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी बघेल की याचिका की पैरवी महिला अधिवक्ता ने की। उन्होंने हाईकोर्ट को बताया कि आरोपी ने अपनी जमीन बेची थी। जमीन के जो रुपए मिले थे, वह पीड़िता को रखने के लिए दे दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे,तो उसे दुष्कर्म  में फंसाने की धमकी दी थी। घटना के 36 दिन बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। धारा 164 के तहत महिला के जो बयान न्यायालय में दर्ज हुए थे। उसमें महिला ने स्वीकार किया है,कि वीडियो उसने स्वयं बनाया है।  हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति को इस पर बड़ा आश्चर्य हुआ, कि जब महिला के साथ दुष्कर्म हो रहा था,और वह उसकी रिकॉर्डिंग कर रही थी। यह कैसे हो सकता है।