शादी के 6 दिन बाद ससुराल से 6 लाख के जेवर लेकर दुल्हन हुई फरार

पीडि़त पति सुरजीत

मुरैना। लॉकडाउन में शादी हुई। दुल्हन की विदा हुई। ससुराल में देवी माता के मंदिर में पूजा हुई। तीन दिन बाद रात को पति के सोने के बाद नवविवाहिता ने पूरा जेवर पोटली में भरा और छत के रास्ते से भाग गई। सुबह जब दुल्हन नहीं मिली तो हंगामा मच गया। अब क्षेत्र में लड़के के घर की बदनामी हो रही है। मामला पोरसा कस्बे के खेरिया गांव का है। इज्जत व धन से लुटे-पिटे दोनों पिता-पुत्र पोरसा थाने पहुंचे और अपनी लुटेरी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार सुरजीत पुत्र रामसनेही माहौर, उम्र 24 साल, निवासी खेरिया की शादी रामवीर माहौर की बेटी ज्योति, निवासी तुस्सीपुरा, पोरसा के साथ इसी साल 8 मई को हुई। 10 मई को उसकी दूसरी विदा हो गई। तीन दिन वह हंसी-खुशी अपने पति व ससुराल वालों के साथ रही। 13 मई को रात को खाना खाने के बाद ज्योति घर में बने अलग कमरे में सोने चली गई। अगली सुबह जब घर के सदस्य जागे तो देखा घर से दुल्हन गायब है। ससुरालियों ने उसे आस-पास खोजा लेकिन वह नहीं मिली। बहू ज्योति के जेवर तलाशे तो वह भी गायब मिले।

जेवर लगभग 6 लाख रुपए के बताए जाते हैं। जेवर गायब होने पर वे समझ गए कि उनकी बहू घर से भाग गई है। पति ज्योति के पिता से मिलने उनके गांव तुस्सीपुरा पहुंचे तथा उन्हें पूरी बात बताई तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। इधर बताया गया कि अपने पति का मोबाइल भी वह साथ में ले गई। रिपोर्ट के बाद 21 दिन बाद भी पुलिस अभी तक उसकी आरोपी दुल्हन का कोई पता नहीं चला है। इधर उसके पति का मोबाइल भी पोरसा पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिया है। जानकारी मिली है कि उसका शादी से पहले ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह इस शादी के लिए राजी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *