ग्वालियर में बोले राहुल गांधी- सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक न्याय के लिए निकाली जा रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा

 

ग्वालियर/मुरैना।अभा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मैं मुरैना से ग्वालियर पहुँचे।इस मौके पर अपने संबोधन में सबसे पहले बारिश में भीगते हुए भी बड़ी संख्या में यात्रा को अपना समर्थन देने आए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि बीजेपी और आरएसएस लगातार हिंसा और डर का माहौल इस देश में बना रहे हैं।
श्री गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को धर्म, जाति और प्रदेश की राजनीति में बांट दिया है। कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित कर रही है कि सब लोग एक साथ आए। भाजपा की विचारधारा नफरत की विचारधारा है और हमारी विचारधारा नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान की विचारधारा है। पिछली यात्रा कई प्रदेशों में नहीं पहुंच पाई थी और लोगों ने आग्रह किया था कि उनके प्रदेशों से भी यात्रा निकलनी चाहिए इसलिए दूसरी बार यह यात्रा की जा रही है। लेकिन मध्य प्रदेश जो कि देश का दिल है यहां से दोनों ही यात्राएं निकली हैं।
श्री गांधी ने आगे कहा कि इस यात्रा में हमने एक और शब्द जोड़ दिया है और वह शब्द है ‘‘न्याय“। क्योंकि युवाओं का बेरोजगार रहना उसने साथ अन्याय है, किसान को सही दाम न मिलना उसके साथ अन्याय है, अलग-अलग तरीकों के अन्याय देश में हो रहे हैं इसलिए हमारी यात्रा का दृष्टिकोण हर वर्ग को ‘न्याय’ दिलाने का है। श्री गांधी ने आगे कहा कि अग्निवीर योजना ने शहादत की व्यवस्था को बदल दिया है। पहले कोई शहीद होता था तो उसे पेंशन, कैंटीन तथा उसके गांव में तथा शासन प्रशासन की ओर से सम्मान मिलता था, परंतु अग्नि वीर योजना आने के बाद ये व्यवस्थाएं बंद कर दी गई है। चार में से केवल एक ही अग्निवीर को परमानेंट किया जा रहा है, इसका कारण है कि डिफेंस का बजट जवानों की बजाय उद्योगपतियों को यह सरकार देना चाहती है। पहले गोला, बारूद और हथियार बनाएंगे एवं लड़ाकू विमान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एवं एचएएल बनाते थे, परंतु अब अदानी को पैसा देने के उद्देश्य से यह सारे ठेके वहां जाने की सरकार की इच्छा है। ये लोग भी इन चीजों को बनाएंगे नहीं बल्कि बाहर से आयात करके कमीशन कमाएंगे और किसी का बेटा या भाई यदि शहीद हुआ तो कहेंगे तुम्हारा काम तुम ही जानो। ‘न्याय यात्रा’ आपको शक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। श्री राहुल गांधी ने अंत में सभा में मौजूद सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश ही नहीं देश में एक अच्छा संदेश देगी। युवाओं, किसानों, महिलाओं और सभी वर्ग के हकों और अधिकारों की लड़ाई के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि आज न्याय यात्रा का अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड शो हुआ, जहां श्री गांधी का भव्य स्वागत भी किया गया, ग्वालियर शहर में यात्रा का स्वागत और ग्वालियर में ही चार शहर नाका से हजीरा चौक तक रोड शो एवं श्री राहुल गांधी का संबोधन हुआ। न्याय यात्रा का आज रात्रि विश्राम गोल्डन लोटस गार्डन में होगा।

  • श्री मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुरैना से आज से प्रारंभ हुई भारत जोड़ों न्याय यात्रा में अभा कांग्रेस के महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीयमंत्रीगण सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, अशोक सिंह, राजमणि पटेल, सीडब्ल्लूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, सचिन पायलेट, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, डॉ. गोविंद सिंह, अभा कांग्रेस के यात्रा के प्रभारी सचिव शिव भाटिया, सचिवगण संजय कपूर, संजय दत्त, कुलदीप इंदौरा, सी.पी. मित्तल, संदीप दीक्षित, मीडिया प्रभारी चरणसिंह सपरा, भाराछा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी, उपनेता हेमंत कटारे सहित प्रदेश के विधायकगण, पूर्व विधायकगण, प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीगण, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित लाखों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।
    न्याय यात्रा कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने किया तथा उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और सभास्थल में उमड़े जनसमूह का आभार प्रकट किया।

सतीश सिकरवार ने की पुष्प वर्षा

ग्वालियर में राहुल गांधी की भारत जुड़े नए यात्रा के दौरान विविधायक सतीश सिकरवार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी पर पुष्प वर्षा की।इस दौरान इस दौरान विधायक सतीश साथ हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान विधायक के विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने राहुल गांधी ज़िंदाबाद के नारे लगाए।