कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति को बराबर का दर्जा दिया, बड़ी संख्या में महिलाओं का हुआ सम्मान

 

ग्वालियर।कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया है । उन्हें उच्च पदों पर आसीन करने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति जैसे पदों तक नारी शक्ति को भेजने में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लाबरु ने यह बात कही। वह ग्वालियर विधान सभा के वार्ड 14 में स्थित मिलन गार्डन में नारी शक्ति सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। आभार प्रदर्शन वार्ड 14 के पार्षद विनोद यादव माटू ने किया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर मुकाम हासिल कर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली नारी शक्ति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
श्री अल्लाबरु ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की देशभर में इस प्रकार के नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भाईचारे के लिए पहचानी जाती है, जबकि भाजपा ने भाई-भाई को लड़ाने का अभियान तेज कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह का कहना था कि हम सबको मिलकर भाजपा को सबक सिखाना चाहिए।
कार्यक्रम आयोजक मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि आज ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में महिलाओं की आर्थिक हालत काफी दयनीय है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में शक्ति सुपर सी के तहत नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। ग्वालियर में इस प्रकार का पहला बड़ा आयोजन किया गया। कार्यक्रम को यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रतिभा रघुवंशी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्रीकृष्ण हरि, हेवरन कंषाना, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस हर्षवर्धन भदौरिया, विधानसभा अध्यक्ष अनुरूद्ध सिंह तोमर भी मंचासीन थे।

*नारी शक्ति की ये बनी आवाज*
रानु शर्मा ( समाज सेवी )
माधवी सिंह तोमर ( समाज सेवी )
लाव्या गोयल ( फीसिओथेरपिस्ट )
तान्या मित्तल ( उद्यमी )
निशा शर्मा ( डांस स्पेशलिस्ट )
कृतिका चावला ( ( फिटनेस )
मीनाक्षी माथुर ( पर्सनैलिटी डेवलपमेंट )
दीक्षा ( समाज सेवी )
निहारिका कौरव ( कराटे चैम्पीयन )
समाज के अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रही इन महिलाओं और बेटियों ने भी अपने अनुभव से कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।