दतिया भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र और उसके साथियों ने किया दो सगी बहनों का अपहरण, बड़ी के साथ गैंगरेप

दतिया। दतिया के उन्नाव कस्बे में स्कूल के घर जा रही,दो सगी बहनों को बंधक बनाकर, बड़ी बहन के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे और उसके तीन साथियों के नाम पुलिस की रिपोर्ट में सामने आए हैं। पुलिस ने काफी देर बाद एफआइआर दर्ज की। जब लोगों का दबाव बढ़ा। पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अमन यादव अभी भी फरार है। उसके ऊपर 10000 रुपये का पुलिस ने इनाम घोषित किया है।
जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,उसमें मंडल अध्यक्ष के बेटे और उसके दो नाबालिग दोस्त शामिल हैं।
पीड़ित लड़की अपने घर पहुंची, और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे देखा और फांसी के फंदे से उतारा। छोटी बहन ने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। उसके बाद माता पिता,बेटी को लेकर रात में ही थाने पहुंचे थे। जहां रिपोर्ट लिखने में पहले हीला हवाली हुई। लेकिन दबाव बढ़ने के बाद
एफआईआर दर्ज की गई।
गैंग पीड़िता के अनुसार वह स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा,उसके 3 दोस्त विकेश उसे विक्की साहू, अमन यादव एवं एक अन्य दोस्त ने उसे पकड़ लिया। पास के ही एक घर में उसे खींच कर ले गए। जहां दोनों बहनों को बंधक बनाया। बड़ी बहन के साथ आरोपी और उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया। छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की गई। आधे घंटे बाद लड़कियों को छोड़कर आरोपी भाग गए।
एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव के अनुसार थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अमन यादव अभी फरार है। उस पर इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की की स्थिति में सुधार है। लड़की की स्थिति बेहतर हो जाने पर उसके बयान लिए जाएंगे।