अग्निवीर के लिए मप्र-छत्तीसगढ़ की 30 हजार लड़कियों क़े आवेदन, सिर्फ़ 1600 लड़कियों का होगा चयन

ग्वालियर । मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से 30,000 से ज्यादा लड़कियों के पंजीयन अग्निवीर के लिए किए गए हैं। सेना के लिए 1620 महिलाओं को मौका दिया जाएगा। जबलपुर मुख्यालय में भर्ती प्रक्रिया 20 से 21 नवंबर तक चलेगी। सेना पुलिस कोर में अग्निपथ योजना के तहत महिलाओं की भर्ती की जा रही है। यह भर्ती जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में चलेगी।
सेंटर में 800- 800 उम्मीदवारों का 2 दिन टेस्ट होगा। अग्निवीर मैं महिलाओं की भर्ती के लिए जबलपुर सेंटर मैं प्रतियोगिता होगी।
सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1620 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। छत्तीसगढ़ की 290 लड़कियों ने आवेदन किए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश से जो आवेदन प्राप्त हुए हैं। वह 30,000 की संख्या में है।