मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के वॉट्सएप पर भेजे संदेश से प्रमुख सचिवों और कलक्टरों में मचा हड़कंप !

 

भोपाल।  मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा 4 दिन पहले सभी प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा कलेक्टरों को व्हाट्सएप में एक आदेश भेजा था। उसके बाद सारे प्रदेश भर में हड़कंप मच गया।
मुख्य सचिव ने अपने संदेश में तबादले की समय सीमा समाप्त होने के बाद कितने तबादले किए हैं। नियम विरुद्ध तबादले किस के निर्देश से किए गए हैं। इसकी जानकारी मांगी थी। इसके बाद हड़कंप मचा और अधिकारियों ने मुख्य सचिव को अपने स्तर पर जानकारी भेजी।

मुख्य सचिव के व्हाट्सएप में दिए गए आदेश के बाद जितने भी अधिकारियों ने मुख्य सचिव को जानकारी भेजी है। उसमें सभी ने घुमा फिरा कर मंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया है। अब देखना है की मुख्य सचिव स्तर पर या मुख्यमंत्री स्तर पर इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।