गुना के चांचौड़ा में कांग्रेस नेता पर महिला से रेप कर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, थाने में केस दर्ज; पार्टी ने पद से हटाया

मध्य प्रदेश में एक महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके साथ रेप का आरोप लगाया है। 42 साल की महिला ने इस मामले में थाने में केस दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता पर केस दर्ज कर लिया है। अपने नेता पर आरोप लगने के बाद पार्टी ने इस मामले में कार्रवाई भी की है। शहर अध्यक्ष पद पर तैनात पार्टी नेता को पद से निष्कासित कर दिया गया है। यह पूरा मामला गुना का है। गुना के चांचौड़ा इलाके के एक कांग्रेस नेता प्रदीप सोनी पर महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। प्रदीप सोनी बिनागंज शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर तैनात थे। महिला का आोप है कि बीनागंज में उसकी मुलाकात प्रदीप सोनी से हुई थी। एफआईआर में महिला ने बताया, ‘प्रदीप सोनी से बीनागंज आते-जाते वक्त मुलाकात हुई। मुझे मेरे लड़के की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 17 अगस्त को प्रदीप सोनी अपने ले गये। उस समय उसके लड़का, लड़की व पत्नी कोई भी घर पर नहीं था। तब प्रदीप सोनी ने मुझे उसके कमरे में ले जाकर जबरदस्ती रेप किया। इसके बाद उन्होंने मेरी अश्लील तस्वीरें ली और फिर कई बार रेप किया। उन्होंने मेरी तस्वीर किसी वाट्सऐप ग्रुप में लीक कर

महिला ने इस मामले में कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में प्रदीप सोनी के बारे में बताया जा रहा है कि वो पिछले चार सालों से बीनागंज शहर कांग्रेस अध्यक्ष थे। इससे पहले वो संगठन में भी काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि वो चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के करीबी हैं। दो महीने पहले हुए नगरीय निकाय चुनावों में इन्होंने दो वार्डों से चुनाव लड़ा था। वार्ड 10 से उनकी पत्नी चुनाव लडीं थीं। वहीं वार्ड 11 से प्रदीप सोनी खुद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, वो हार गये थे।

महिला के आरोपों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में खलबली मच गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है। रविवार को महिल ने केस दर्ज कराया था और रविवार को ही जिलाध्यक्ष ने प्रदीप सोनी के निष्कासन का पत्र भी जारी किया है। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि, पुलिस अभी तक प्रदीप सोनी तक नहीं पहुंच पाई है।

दी है।’