ग्वालियर के महाराजपुरा में मिले चार शव, पिता और 4 साल का बेटा फांसी पर लटके मिले ,पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची का शव जमीन पर मिला, कारण का पता लगा रही पुलिस

 

ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव के एक मकान में पति पत्नी और दो बच्चों के शव मिले हैं। पति और 4 साल के बेटे का शव फांसी पर लटका था ।जबकि पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला है। मकान में एक साथ चार शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई ।
पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महाराजपुरा गांव में राकेश गुर्जर के मकान में 8 दिन पहले 27 वर्षीय जितेन्द्र कुमार बाल्मीकि नींद मकान किराए पर लिया था जितेंद्र एक प्राइवेट स्कूल में सफाई कर्मचारी है। उसकी शादी चार साल पहले नाका चन्द्रवदनी झांसी रोड निवासी 24 वर्षीय निर्जला से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे 4 साल का बेटा कुलदीप, डेढ़ साल की बेटी जानहवी है। जितेन्द्र के पास ही उसका दोस्त रवि माहौर किराए पर रहता है। शुक्रवार की सुबह जितेन्द्र काम पर नहीं गया था। दोपहर तक घर के दरवाजे बंद थे। बच्चे भी बाहर खेलते हुए नहीं दिखे। इस पर उसने शुक्रवार शाम को घर जाकर खिड़की से देखा तो जितेन्द्र फांसी पर लटका था। पास ही उसका चार साल का बेटा भी फांसी पर लटका था। जमीन पर पत्नी और बेटी के शव पड़े थे। तत्काल रवि ने पुलिस को सूचला दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए हैं। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि जितेन्द्र ने सबसे पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। निर्जला की नाक से झाग भी निकला है। संभवत: पास ही एक गर्भ निरोधक टेबलेट का रैपर मिला है। हो सकता है हत्या से पहले सारी गोली उसे खिला दी हों। इसके बाद डेढ़ साल की बेटी का गला सोते में ही घोंट दिया। फिर पत्नी की साड़ी को दो भाग में फाड़कर एक से बेटे को फांसी पर लटकाया फिर खुद फांसी पर लटक गया।