एक वर्ष में बेकलॉग के रिक्त पदों की होगी भर्ती: शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश में बेकलॉग के रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए शासन एक विशेष अभियान चला रहा है। इसमें विशेष प्रशक्षिण देकर भर्तियां होगी। साथ ही इंदौर में अलग-अलग केंद्र बनाकर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। चौहान ने एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में जनजातीय विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, गजेन्द्र सिंह पटेल और विधायक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि आपकी समस्याओं का समाधान आपके साथ मिल कर किया जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे शहरों में रहकर पढ़ने वाले जनजातीय समुदाय के वद्यिार्थियों को होने वाली परेशानियों और समस्याओं को दूर कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

चौहान ने एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में बनाए गए पंजीयन केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा भरे गए पंजीयन फार्म में उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का अवलोकन किया। चौहान वद्यिार्थियों के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन किया।

मंच पर आकांक्षा छात्रावास की छात्राओं और धार जिले के बाग के जनजातीय कलाकारों के साथ अपने हाथों में तीर कमान लेकर लोक नृत्य किया। विद्यार्थी संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के वद्यिार्थियों के साथ भोजन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *