पत्नी को कर रहा था दहेज के लिए प्रताडि़त, 16 साल की बेटी से कर रहा था छेड़छाड़

पुलिस ने पास्को एक्ट में दर्ज किया मामला,सभी आरोपी फरार
ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर में एक कलयुगी पति अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। इतना ही नहीं उसकी नजर अपनी ही 16 साल की बेटी पर थी। आए-दिन उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे रहा था। परेशान होकर मां बेटी को थाने ले गई और पिता समेत दो अन्य परिजनों पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। इधर मां और बेटी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
मुरार पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रेम नगर झांसी की रहने वाली मंजू साहू का विवाह 24 जनवरी 2008 मुरार क्षेत्र में रहने वाले मनीष साहू से हुआ। मनीष का कोई स्थाई काम नहीं था। शादी के बाद से मनीष और उसके पिता रामसेवक और सास कमला साहू पीडि़ता को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार विवाद हुआ। मामला कुछ साल पहले पुलिस के पास भी पहुंचा।
पीडि़ता की 16 साल की बेटी भी हो गई। कुछ समय पहले आरोपी पति सीपी कॉलोनी में किराए से कमरा लेकर रहने लगा। यहां वह कुछ समय तक रहा इसके बाद वह छोड़कर चला गया और आता-जाता रहा। महिला ने खर्च और किराया देने की बात कही तो उसने मारपीट करना शुरू दी और अपनी ही बेटी से शराब के नशे में 27 अगस्त को छेड़छाड़ शुरू कर दी। गत दिवस उसने परेशान होकर मुरार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर, के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी झांसी में लाखों रुपए का कर्ज कर भाग गया था।
फिर वह ग्वालियर में रहने लगा। यहां वह एक बार में काम करता है। शराब के नशे में आकर वह पत्नी की पिटाई करने लगा। यहां तक तो ठीक था लेकिन उसने बेटी पर नजर डाली तो मां चुप नहीं बैठी और थाने में शिकायत के साथ एसपी कार्यालय में भी पूरी बात बताई। बताया जाता है कि पुलिस ने 4 सितम्बर को बात करने के लिए बुलाया तो दोनों वहां पहुंचे, लेकिन आरोपी मनीष उल्टी होने का बहाना बनाकर भाग गया था।

2 Replies to “पत्नी को कर रहा था दहेज के लिए प्रताडि़त, 16 साल की बेटी से कर रहा था छेड़छाड़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *