एयरफोर्स में पदस्थ पिता के पुत्र ने दो बहनों से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल

 

ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों से बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर पीडि़ताओं ने थाने में दर्ज कराई हैं। दोनों एफआईआर में आरोपी एक ही है। प्रशांत सिंह यादव टीआई के अनुसार पदमपुर खेरिया में रहने वाली युवती उम्र 19 साल ने बताया कि उसके पड़ौस में अंकित जाटव रहता है। वह कई दिनों से हमें परेशान कर रहा था। 16 मई को उसने जबरन उसे अपने घर बुलाया और परिवार को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर दिया। वह रोते-रोते घर आई और अपने पिता जीवन सिंह दंडौतिया को इसकी सूचना दी। इसी बीच उसकी छोटी पुत्री उम्र 16 साल ने भी अपनी बहन को रोते देखा तो अपने साथ भी दुष्कर्म की बात कही। दोनों पुत्रियों के साथ रेप की वारदात पर पिता और अन्य परिवारजन सकते में आ गए। वह कल रात को 11 बजे दोनों पुत्रियों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। स्टॉफ ने थाना प्रभारी से मिलवाया। दोनों लड़कियों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने तुरंत ही बड़ी बहन के मामले में दुष्कर्म और जान से मारने की एफआईआर और छोटी बहन के मामले में अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट की एफआईआर अंकित जाटव के साथ उसके पिता गोपाल जाटव जोकि एयरफोर्स में पदस्थ है, पर दुष्कर्म में सहयोग करने पर दर्ज कराई।

 

पुलिस के मुताबिक दसवीं में पढ़ रही किशोरी को 2 जनवरी को आरोपी अंकित जाटव रास्ते में टकरा गया। उसने किशोरी से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा। किशोरी ने मना किया तो वह उसे जबरन खींचकर अपने घर ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने गोपाल जाटव के सहयोग से उसका वीडियो बनाया और उसे दो दिन तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने यह खुलासा अपनी बहन के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म के बाद पिता के समक्ष किया।

 

दोनों पीडि़त बहनों की उम्र 19 और 16 साल के करीब है और वह शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। थाने में पीडि़त बहनों का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर और मारने की धमकी देकर गंदा काम किया गया। इस वारदात के बाद पदमपुर खेरिया में पुलिस पहुंची और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर सर्चिंग की, लेकिन दोनों आरोपी नहीं मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *