मप्र में हज़ारों अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर अटके; पहले 5 अक्टूबर थी समयावधि , अब 15 तक बढ़ सकती है तिथि

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य एवं जिला स्तर पर ट्रांसफर पर 5 अक्टूबर तक की छूट दी थी। इस दौरान ट्रांसफर किए जाने थे। हजारों की संख्या में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किए हैं।अभी तक मात्र 22 तबादले जनजाति कार्य विभाग में हुए हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मात्र 1 वर्ष का समय बचा है। मंत्रियों को भी पैसे की जरूरत है। चुनाव के समय सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों की भी जरूरत है। जो होने चुनाव जिताने में मदद कर सकें। ऐसी स्थिति में यह माना जा रहा है कि सरकार ट्रांसफर की अवधि को बढ़ा सकती है। अभी तक एक विभाग को छोड़कर किसी विभाग ने ट्रांसफर की सूची जारी नहीं की है। यह भी कहा जा रहा है कि पिछली तारीख में थोक बंद तबादले किए जाएंगे।मंत्रियों के यहां भीड़ लगी हुई है।सूचियां तैयार हो रही हैं। इसी बीच 15 अक्टूबर तक समय सीमा बढ़ाने की बात भी की जा रही है।