मप्र के सरकारी कॉलेज के फेसबुक एकाउंट से हुआ ‘आप’ का प्रचार ! भाजपा नेता ने की जांच की मांग, प्राचार्य ने दी सफाई

मध्य प्रदेश के सिवनी-मालवा जिले के एक सरकारी कॉलेज की ऑफिशियल फेसबुक आईडी अज्ञात लोगों ने उस पर गलत पोस्ट डाल दी। लोगों ने दलगत राजनीति से जुड़े पोस्ट किए और सत्ता बदलने के बाद किस्मत बदलने की बात भी कही गई। यह पोस्ट शसकीय कुसुम महाविद्यालय की फेसबुक एकाउंट पर डाली गई और पोस्ट में केंद्र व राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल फेसबुक एकाउंट की इस पोस्ट में सत्ता बदलने के साथ किस्मत बदलने की बात भी कही गई है। जिसमें अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने में इंतजार पर पीएम मोदी और  मुख्यमंत्री शिकराज सिंह चौहान की सरकारों पर निशाना साधते हुए बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की ओर इशारा किया गया है।

जानकारी के अनुसार शासकीय कुसुम महाविद्यालय की फेसबुक आईडी से ‘द थर्ड आई’ की एक फेसबुक पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर शेयर की गई है। जिसने लिखा गया है कि अस्थाई कर्मचारी को स्थाई करने वाली सरकार की अब पूरे देश को जरूरत है। मोदी सरकार और शिवराज सरकार के राज में वर्षो से अस्थाई कर्मचारी नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बदलाव अस्थाई यहां के सभी कर्मचारियों को नियमित कर सकता है।

इस मामले की जानकारी लगने के बाद कॉलेज के प्राचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की फेसबुक आईडी हैक की गई है। जिसकी सूचना थाने में दे दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी के बारे में पता लगा लिया जाएगा।

इधर इस पूरे मामले में भाजपा पदाधिकारी ने ट्वीट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश की जनहितैषी सरकार को नकारते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यो का प्रचार करने वाले महाविद्यालय के प्राचार्य पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें।