
जूनियर महिला डॉक्टर के साथ डॉक्टर ने बॉयज हॉस्टल में ले जाकर किया दुष्कर्म
ग्वालियर। ग्वालियर में एक बार फिर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यहां एक जूनियर डॉक्टर के साथ उसके ही सहपाठी डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जूनियर डॉक्टर दतिया से एमबीबीएस की फाइनल ईयर की परीक्षा में बैक आने पर परीक्षा देने के लिए ग्वालियर आई हुई थी। घटना के बाद पीडि़त महिला डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत ग्वालियर के कंपू थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कंपू थाने में एक जूनियर डॉक्टर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में जूनियर महिला डॉक्टर ने बताया कि वह दतिया से एमबीबीएस के फाइनल ईयर में बैक आने के बाद परीक्षा देने के लिए ग्वालियर आई थी। परीक्षा देने के बाद ग्वालियर से ही एमबीबीएस करने वाला डॉक्टर संजय कुमार ईवानो मिला और उसे कॉफी पिलाने के बहाने अपने साथ अपने रूम में ले गया। रूम में पहुंचने के बाद डॉक्टर संजय ने जूनियर महिला डॉक्टर के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। जब महिला डॉक्टर द्वारा इस चीज का विरोध किया गया तो डॉ. संजय ने महिला डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। साथ ही मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
डॉ. संजय की इस धमकी से पीडि़ता इतनी ज्यादा डर गई कि काफी देर तक तो उसको कुछ समझ ही नहीं आया कि उसके साथ हुआ क्या है। लेकिन कुछ देर बाद उसको अनुभव हुआ कि उसके साथ यह गलत हुआ है और आरोपी संजय को इसकी सजा जरुर मिलनी चाहिए। इसके बाद महिला डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए कंपू थाने में घटना की जानकारी देते हुए पूरा मामला बताया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अब तक मिली जानकारी में यह भी पता चला है कि दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता और आरोपी संजय कुमार काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और लंबे समय तक कॉलेज में एक साथ पढ़ाई भी की है। साथ ही दोनों ने एक साथ ग्वालियर से एमबीबीएस किया है। चूकिं पीडि़त महिला डॉक्टर के फाइनल ईयर में बैक आ गई थी, इसीलिए वह परीक्षा देने के लिए वह दतिया से ग्वालियर आई थी। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त महिला डॉक्टर की शिकायत पर उसके साथी डॉक्टर संजय कुमार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक साल से बंद है बॉयज हॉस्टल
गजराराजा मेडिकल कॉलेज के जिस सीनियर बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया, वह बीते एक साल से बंद बताया गया है। बंद हॉस्टल में आरोपी जूनियर डॉक्टर संजय कुमार कैसे और किसकी मंजूरी से रह रहा था, यह भी जांच का विषय है। बताया गया कि आरोपी और पीडि़त साथ में ही एम