
नए साल की भगवान के दर्शन कर मंगल कामनाओं के साथ की शुरुआत
ग्वालियर। नए साल के पहले दिन बुधवार सुबह से ही लोगों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्त मंदिरों में दर्शन करते हुए वर्ष भर बुरी विपदाओं से दूर रहने की कामना कर रहे थे। वहीं, मंदिरों के बाहर भक्तों ने जरूरतमंदों को चाय, गर्म कपड़े और भोजन भी वितरित किया। साल के पहले दिन, बुधवार को, शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई। लोग नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करना चाहते थे।ग्वालियर। नए साल पर सूर्योदय होते ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त दर्शन करते हुए वर्ष भर विघ्न दूर रहने की कामना कर रहे थे। वहीं मंदिरों के बाहर भक्तों ने जरूरतमंदों को चाय, गर्म वस्त्र और गजक भी वितरित की। साल का पहला दिन बुधवार को होने के बाद भी किला, पार्क, चिडिय़ाघर और मॉल में भारी भीड़ रही।
अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने ईश्वर आराधना के साथ अपने काम पर मोर्चा संभाला।
बुधवार के चलते गणेश मंदिरों पर पहुंचकर लोग नए साल की शुरुआत नए संकल्प लेकर कर रहे हैं। मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। बुधवार सुबह की शुरुआत लोगों ने माता-पिता और गुरुजनों के चरणवंदन कर की। वहीं लोग मंदिरों में पहुंचकर दान-पुण्य कर रहे हैं। महाराज बाड़ा स्थित मोटे गणेश मंदिर पर सुबह 5 बजे से भक्तों की भीड़ लगी हुई है और भक्त विघ्न विनाशक की पूजा करते हुए खुशहाली की कामना कर रहे है। सांई बाबा मंदिर में भक्तों की दर्शन करने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। सुबह 5 बजे कांकड आरती के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों ने बाबा का अभिषेक कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए मनोकामनाएं मांगते हुए दीप जलाकर आरती उतारी।
उपहार देकर कहा हैप्पी न्यू ईयर
नए साल के पहले दिन अनाथ आश्रमों में पहुंचकर समाजसेवी और शहरवासियों ने दान पुण्य किया और बच्चों के साथ नए साल का सेलिब्रेशन मनाया। उपहार पाकर बच्चे खुश नजर आ रहे थे। सुबह माधव अंधाश्रम, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम सहित सभी आश्रमों में पहुंचकर शहरवासियों ने नया साल मनाते हुए बच्चों को उपहार व वस्त्र बांटे। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं ने असहाय बच्चों के साथ मोतीझील पर नया साल मनाते हुए उपहार दिए। उपहार पाकर बच्चे खुश नजर आए।