मध्य प्रदेश सरकार की विवादित संपत्ति को नहीं मिल रहे ग्राहक, सबसे ज़्यादा संपत्ति मुंबई में

ग्वालियर । मध्य प्रदेश सरकार की सबसे ज्यादा संपत्ति मुंबई महाराष्ट्र में स्थित है। मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ चुनिंदा गैर विवादित संपत्तियों को बेचने की कोशिश शुरू की है। सरकारी बोली इसके लिए 1000 करोड़ पर लगाई है। सरकार को उम्मीद है कि प्रस्तावित संपत्ति को बेचने से 5000 करोड रुपए तक क़ीमत मिल सकती है।
मध्य प्रदेश राज्य सरकार की सबसे ज्यादा संपत्ति मुंबई में है। लेकिन इसमें विवादित संपत्ति ज्यादा है। सरकार ने पहली किस्त में उन संपत्तियों को बेचने की कोशिश शुरू की है। जिनमें कोई विवाद नहीं है। मुंबई के ठाणे में मध्य प्रदेश सरकार की 365 एकड़ जमीन है। कोलाबा कॉचवे मांगलिक रोड माधारबागड़ी रोड चौपाटी इत्यादि में मध्य प्रदेश सरकार की संपत्तियां हैं। महाराष्ट्र के नागपुरउत्तर प्रदेश के झांसी केरल राज्य में भी मध्य प्रदेश सरकार की संपत्तियां हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के बाहर की संपत्तियों को बेचने के लिए प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी बनाई है। जो वित्त विभाग के अधीन है। इस कंपनी में सिंधिया घराना व छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकार भी शामिल हैं।

इन संपत्तियों को बेचने के लिए उनकी भी सहमति की जरूरत होगी। अन्य राज्यों में जो भी संपत्तियां हैं। वह सभी विवादित हैं। उन सभी में कब्जे हैं। राज्य स्तर पर मध्य प्रदेश सरकार अपनी टाइटल को भी सही नहीं करा पाई है। जिसके कारण संपत्तियाँ नहीं बिक पा रही हैं।