भाजपा को ‘अपनों’ पर नहीं है ‘भरोसा’; प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और जिम्मेदार पदों के नेताओं पर नजर , निगरानी के लिये ऐप किया तैयार

भोपाल/ ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी अपने प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्षों और अन्य जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए नेताओं की निगरानी करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ठीक ढंग से निर्वहन करें।इसके लिए निगरानी रखी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐप तैयार किया है।इसमें भाजपा संगठन के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को जोड़ा गया है। इस ऐप की निगरानी का काम प्रदेश के वरिष्ठ नेता करेंगे। भाजपा ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों को दो से तीन जिलों का प्रभार दिया है।वह अपने प्रभार जिले में उनको जो जिम्मेदारी दी गई है।उसका पालन किस तरह कर रहे हैं। इसकी रोजाना जानकारी ऐप पर देना होगी।
भाजपा प्रदेश संगठन के आईटी सेल ने यह ऐप तैयार किया है। सभी पदाधिकारियों को अपने दौरे और काम का डिटेल ऐप पर डालना अनिवार्य किया गया है। बैठकों के लाइव फोटो भी डालने होंगे। जरूरत पड़ने पर बैठक के दौरान ही इन नेताओं से जुड़कर उन्हें आवश्यक निर्देश भी वरिष्ठ नेता दे सकेंगे। सभी पदाधिकारियों को निश्चित समय सीमा पर ऐप अपलोड कर जानकारी देने की सलाह दी गई है।जिन पदाधिकारियों का काम काज अच्छा नहीं होगा। उन्हें बदला भी जा सकता है।