वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलें
Byline24.com राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार दोपहर को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं। शासन ने आईएएस जेएन कंसोटिया को वन विभाग की जिम्मेदारी दी है। उन्हें वर्तमान विभाग की जिम्मेदारी भी संभालने को कहा गया है। इसी प्रकार अजीत केसरी को वर्तमान कार्य के साथ ही वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।
अन्य आदेश में 1991 बैच के अधिकारी अशोक वर्णबाल को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। उनके पास से वन विभाग लेकर जेएन कंसोटिया को दे दिया गया है। इसके अतिरिक्त 2010 बैच के अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गयी हैं।