![](https://byline24.com/wp-content/uploads/2022/10/7B20C25F-B9D3-4DBD-BF3D-629B4ED525BD.jpeg)
मप्र राज्यसेवा के 57 अधिकारियों के नाम यूपीएससी में भेजे, 19 अधिकारियों को होगा IAS एवार्ड
भोपाल। राज्य प्रशासनिक सेवा के 57 अधिकारियों के नाम आईएएस में प्रमोशन के लिए यूपीएससी को भेज दिए गए हैं। इस बार मध्य प्रदेश में 19 पदों पर आईएएस अवार्ड होना है। इसके लिए तीन गुना अधिकारियों के नाम प्रमोशन के लिए सरकार ने भेजे हैं। जनवरी 2022 में आईएएस के कुल कैडर के हिसाब से आईएएस अवार्ड के लिए 19 पदों का निर्धारण किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों के अनुसार 2023 के लिए पदों का चयन जनवरी 2023 में हो जाएगा। डीपीसी इसी साल पूर्ण हो जाएगी।