पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, लाश बिस्तर पर पड़ी थी और वह प्रेमी के साथ रोमांस करती रही

 

प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पति की लाश बिस्तर पर पड़ी रही और वह प्रेमी के साथ रोमांस करती रही। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के पहले भी दोनों ने समय बिताया था। अलसुबह प्रेमी को घर से जाने का कहकर दूसरे घर पर ससुर के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस टूटे मोबाइल के जरिए आरोपियों तक पहुंची और पत्नी के साथ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। यह चौंकाने वाली घटना राजगढ़ के सुठालिया थाना क्षेत्र की है।

21 जनवरी की रात सुठालिया थाने के बेरियाखेड़ी गांव में 30 साल के राम दिनेश मीणा की उसी के घर पर घुसकर किसी ने हत्या कर दी थी। पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई और पास ही सो रही पत्नी ज्योति की नींद नहीं खुली। पुलिस को पत्नी पर शक हो था और उसी पर जांच को फोकस किया।

जांच के दाैरान उन्हें घर से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर सुधरने के लिए भेजा। मोबाइल के संबंध में पत्नी से पूछताछ की तो वह बहाने बनाने लगी। सख्ती करने पर उसने जो खुलासा किया उसे सुन पुलिस भी चौंक गई।

25 साल की पत्नी ज्योति ने बताया कि 35 साल के गांव के ही चेनसिंह लोधा से उसका अफेयर था। उसकी किराने की दुकान है, चेनसिंह दुकान में आता-जाता रहता था। यहीं से उनके बीच प्यार पनपा। जो मोबाइल टूटा हुआ मिला है, वह चेनसिंह ने ही उसे गिफ्ट किया था। कुछ दिनों पहले पति ने उसे मोबाइल पर चेन सिंह से बात करते हुए पकड़ लिया था। अफेयर की बात पता चलने पर हमारे बीच खूब विवाद हुआ था। मोबाइल टूटने और लड़ाई की बात मैंने चेन सिंह को बताई तो उसने मुझे नया फोन गिफ्ट कर दिया। पति उनके प्यार के बीच आ रहा था। इसलिए चेन सिंह के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की

21 जनवरी की रात पति खाना खाकर कमरे में खाट पर सो गया। गहरी नींद में जाते ही पत्नी ने कॉल कर चेन सिंह को घर बुला लिया। हत्या के पहले दोनों ने कुछ समय अकेले में बिताया। इसके बाद प्रेमी ने सो रहे पति पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा सिर पर लगते ही वह निढाल हो गया। पति की लाश बिस्तर पर पड़ी रही और पत्नी प्रेमी के साथ समय बिताती रही। अलसुबह प्रेमी को घर से जाने का कहा और सीधे ससुर के पास पहुंची और घटना की सूचना दी। पुलिस ने पत्नी के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.