
युवकों से शादी करने के बाद लूटने वाली दुल्हनों का गैंग पकड़ा
गुना। शादी करने और उसके बाद लोगों को लूटने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कि या है। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। आरोपी युवको को फंसाकर उनसे शादी के नाम पर रुपए ऐंठते थे। इसके बाद लड़की कुछ दिन घर में रुककर पैसे लेकर फरार हो जाती थी। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने उन्हीं का तरीका अपनाया। इसके लिए एक कान्स्टेबल का दूल्हा बनाकर भेजा। सवा लाख रुपए में सौदा तय हुआ। जब आरोपी लड़की दिखाने के लिए आए, तब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
गुना पुनिस के अनुसार मधुसूदनगढ़ निवासी लाखन लोधी पिता नवल लोधी (22) की शादी नहीं हो रही थी। इसके लिए उसके पिता कैलाबई मीणा नाम की महिला से मिले। 8 मई को कैलाबाई अपने साथी वीरपुरा निवासी गोविंद मीणा दोनों को साथ लेकर विदिशा जिले की लटेरी तहसील लेकर गए। यहां उन्हें रहीश निवासी भोपाल, ममता अहिरवार और नीलम रेक वार दोनों निवासी सागर से मिलवाया। यहां लाखन ने ममता से को शादी के लिए पसंद कर लिया। इसके बाद 70 हजार रुपए देकर ममता को साथ ले आए।
यहां रूपाहेड़ी गांव आकर मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद ममता अपनी मां के बीमार होने की कहर चली गई। बाद में लाखन से 15 हजार रुपए लेने के बाद ही वापस आई। दो दिन बाद दोबारा सागर जाने की जिद करने लगी। मना करने पर उसने 25 मई को साथियों नीलम रैकवार, रहीश, प्रीति उईके, प्रियंका चौहान, सोनू श्रीवास्तव, मजबूत सिंह यादव, मोहर सिंह ठाकुर व जगदीश मीना को बुला लिया। मना करने बाद भी वह ममता को जबरदस्ती साथ लेकर चले गए। लाखन ने इसकी शिकायत थाने में कर दी।
पुलिस ने लाखन से रहीश का नंबर लेकर गैंग के सदस्य रहीश से संपर्क किया। खुद थाना प्रभारी ने फोन कर कहा कि उन्हें शादी के लिए लड़की चाहिए। सदस्यों ने सवा लाख रुपए मांगे। थाना प्रभारी राजी हो गए। सदस्य ने कहा कि उनके पास कई लड़कियां हैं। सौदा तय होने के बाद गैंग के सदस्यों ने उन्हें भोपाल के बैरसिया बुलाया।
पुलिस ने मधुसूदनगढ़ थाने में पदस्थ कांन्स्टेबल को नकली दूल्हा बनाया। उसके साथ मुखबिर के लड़के का पिता बनाकर भेजा। इनके साथ टीम भी बैरसिया के लिए रवाना हुई। बैरसिया-नजीराबाद के बीच रोड पर पहुंचे। यहां कार में गैंग के सदस्य आए। उनको शादी के लिए लड़का बनाकर लाए कांस्टेबल को दिखाया, तो वह तैयार हो गए। इसके बाद गैंग के सदस्यों ने भी चार लड़कियां दिखाईं।
आरोपियों में ममता (30) निवासी सागर, नीलम रैकवार (28) निवासी सागर, प्रीति उईके (27) निवासी सारणी बैतूल, प्रियंका चौहान (27) निवासी, सीहोर, रहीश मुल्तानी (36) निवासी भोपाल, सोनू श्रीवास्तव (28) निवासी सागर हैं।
Comments are closed.