व्यवस्था को ऑक्सीजन की दरकार: मंत्री ने नई एम्बुलेंस को दिया धक्का, हुई किरकिरी

खंडवा। मप्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या हजारों के पार हो चुकी है। कई जिलों में तो अस्पताल स्वयं ही बीमार हैं। हैरत की बात यह है कि मप्र सरकार में वन मंत्री विजय शाह को एम्बुलेंस को धक्का लगाकर शुरु करना पड़ रहा है। यहां हेल्थ विभाग की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। दरअसल वन मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र को नई एंबुलेंस की सौगात देने की घोषणा क्या की उनकी किरकिरी करवा दी। घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विधानसभा मुख्यालय पर पुरानी एंबुलेंस भेज दी। उसका शुभारंभ भी मंत्री के हाथों से कराया। एंबुलेंस स्टार्ट करने के लिए मंत्री तक को धक्का लगाना पड़ा, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। एंबुलेंस नई की बजाय पुरानी थी। मंत्री की नाराजगी के बाद अफसरों ने उन्हें समझाया। फिर मंत्री ने एंबुलेंस को धक्का लगाया तो भी वह स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान खंडवा कलेक्टर के माथे पर पसीना आ गया।

Comments are closed.