कांग्रेस-सपा ने संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस में कहा- खजुराहो में कैंडिडेट समर्थन का ऐलान करेगा इंडिया गठबंधन

भोपाल । खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन फार्म निरस्त होने के बाद अब इंडिया गठबंधन सोमवार को दूसरे दल के उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान करेगा। पीसीसी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की है। एक महिला का पर्चा निरस्त कर दिया। भाजपा महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है लेकिन, भाजपा पूरे देश में ऐसे हालात पैदा कर रही है हम चाहे झारखंड में देखें या दिल्ली में… लोकतंत्र और न्याय की बात ही नहीं हो रही है। चुनाव आयोग भी भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बनकर काम कर रहा है।
खजुराहो में गठबंधन की उम्मीदवार का पर्चा केवल साइन ना होने की बात कह कर निरस्त कर दिया जाता है। कलेक्टर जब पर्चा लेता है तब वह बिना साइन के ले ही नहीं सकता। ये उनकी जिम्मेदारी होती है। यह जानबूझकर साजिश की जा रही है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में इन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की थीं। महिलाओं को तीन हजार रुपए देंगे। किसी को रुपए नहीं मिले। 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात की थी, लेकिन आज तक किसी को 450 में सिलेंडर नहीं मिला है। जो मोदी जी की गारंटी बताते हैं, वह झूठ की गारंटी है।
-भर्ती परीक्षाओं के पर्चे हो जाते हैं लीक
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- उत्तर प्रदेश की बात करें या मध्य प्रदेश की कोई भी भर्ती निकलती है तो इसका पर्चा पूरा लीक हो जाता है। आज भारत में न्याय नहीं मिल रहा है चंडीगढ़ में जो चुनाव में कैद हुआ वह लोकतंत्र की सीधी हत्या है सबके सामने आया है चुनाव आयोग ने फटकार भी लगे, लेकिन यह घबराए हुए हैं जो इनका पहले फूल अच्छा चलता था। यह लोग डरे हुए हैं कि खजुराहो में क्या हो सकता है पूरे मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन अच्छी स्थिति में है हम लोग खजुराहो सीट पर मंथन कर रहे हैं पूरी तरह से इंडिया गठबंधन मिलकर पूरे देश में हर आएगी।
-भाजपा शासित राज्यों में रोकी जा रही जातिगत जनगणना
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां जानबूझकर जाति का जनगणना रोकी जा रही है। यह केवल धर्म के नाम पर जनता को बहलाते रहते हैं मोदी जी के जाने का समय हो गया है अगर हिटलर के शासन को देखें तो हिटलर का शासन 10 साल तक ही रहा था। हिटलर की विदाई हुई थी उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन उनकी विदाई करने वाला है। 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।