ग्वालियर में महिला को दो लाख का कर्ज देकर 6 साल तक सूदखोर ने किया दैहिक शोषण

ग्वालियर। एक सूदखोर ने एक महिला को दो लाख रुपए उधार देकर 6 साल तक महिला का दैहिक शोषण किया! सूदखोर की इस हरकत से परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने में आकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है!
जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर स्थित नारायण विहार कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2017 में उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मकान में काम के लिए उनको दो लाख रुपए की जरुरत थी। महिला ने सूदखोर लक्ष्मीनारायण पटेल से फरवरी 2017 में दो लाख रुपए 11 महीने के लिए यह रुपए लिए गए थे, लेकिन आरोपी ने दो महीने बाद ही पैसे मांगना शुरू कर दिए। इस पर महिला ने कहा कि जब 11 महीने की बात हुई थी, तो वह दो महीने में ही रुपए क्यों मांग रहा है। इस पर सूदखोर लक्ष्मीनारायण पटेल का कहना था कि मैंने रुपए तेरी शक्ल को देखकर दिए थे। इसके बाद वह पीड़िता पर दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि उसे उसकी बात माननी पड़ेगी।
इसके बाद आरोपी, महिला को दतिया ले गया। यहां उसने होटल में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। बाद में आरोपी ने किसी रिश्तेदार से ढाई लाख रुपए दिलाकर बोला कि मेरे पैसे पट गए हैं। अब तू रोहित पटेल को पैसे वापस कर देना। रोहित पटेल 10 हजार रुपए प्रतिमाह इस राशि का ब्याज लेता था। कुछ दिन बाद पीड़िता ने कहा कि उसने पैसे लौटा दिए हैं। अब उसके ब्लैंक चैक वापस करो, तो आरोपी ने कहा कि मेरे साथ जैसे संबंध थे, वैसे ही रखना पड़ेंगे। इसके बाद आरोपी ने चेक पर पांच लाख रुपए भरकर बैंक में लगा दिया। चेक बाउंस होने पर उसने मामला भी पीड़िता पर लगा दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।