मप्र सरकार की जमानत पर ग्वालियर ननि ने 37 करोड़, मुरैना ननि ने 27 करोड़ समेत 16 निकायों ने लिया 320 करोड़ का कर्ज

भोपाल/ग्वालियर । मध्य प्रदेश के 16 नगरीय निकायों के ऊपर राज्य सरकार की गारंटी पर 320 करोड़ रुपए का कर्ज है।भोपाल नगर निगम के ऊपर 60 करोड रुपए का कर्ज है। दूसरे नंबर पर छिंदवाड़ा नगर निगम आती है। इसके ऊपर 51 करोड़ रुपए का कर्ज है। नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में जानकारी दी। बुरहानपुर नगर निगम पर 7 करोड़ देवास नगर निगम पर 10 करोड़ ग्वालियर नगर निगम पर 37 करोड़ इंदौर नगर निगम पर 25 करोड़ जबलपुर नगर निगम पर 30 करोड़ कटनी खंडवा पर 8- 8 करोड़ रुपए मुरैना पर 27 करोड़ रतलाम पर 27 करोड़ रीवा पर 10 करोड़ और सागर नगर निगम पर 16 करोड़ रुपये का कर्ज है।
इसके अलावा नगरीय निकायों पर हुडको का 1151 करोड़ रूपए का कर्ज बकाया है। डॉक्टर गोविंद सिंह के प्रश्न के उत्तर में नगरीय निकाय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिखित जानकारी दी है।