देवर ने किया दुष्कर्म- मामला दर्ज कराया तो दोस्त करने लगे शोषण

ग्वालिय।जेल में बंद पति से मिलवाने के एक महिला का देवर उसे साथ लेकर आया और शहर लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो उसके दोस्त दुष्कर्म करने लगे। महिला ने मामले की शिकायत ग्वालियर एसएसपी ऑफिस में की है। मामले की जांच एएसपी शहर अभिनव चौकसे ने पुरानी छावनी थाना को दी है।

जानकारी के अनुसार डबरा के हथनौरा गांव निवासी ३० वर्षीय महिला का पति कुछ समय पहले मारपीट के मामले में शिकायत के बाद जेल चला गया था। इसके बाद महिला को उसका देवर यह कहकर शहर ले आया कि वह वहां हर सप्ताह पति से जेल में मुलाकात करवाता रहेगा और मजदूरी का काम भी दिला देगा।

यहां मोतीझील कृष्णा नगर कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर महिला को वहां रखा और देवर ने दुष्कर्म किया। जब भाभी ने विरोध किया तो देवर जान से मारने की धमकी देता था। इस दौरान देवर का दोस्त लल्ला भी आता जाता था।

महिला ने देवर की शिकायत गिजोर्रा थाना में की थी। वहां पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पर देवर के जेल जाते ही उसके साथी लल्ला उसे अपनी बहन के घर पर ले गया। वहां लल्ला, उसके साथी प्रमोद नंदू व बंटी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इन्होंने गले पर तलवार लगाकर दुष्कर्म किया है। जब विरोध किया तो वीडियों बना लिया और ब्लैकमेल करने लगे।

महिला ने बताया कि जब उसका पति जेल से छूटकर आया तो लल्ला ने उसका वीडियों पति को दिखा दिया। जिसमें उसने तलवार की दम पर यह भी कहलवाया था कि मेरी मर्जी से ही सब कुछ हो रहा है।

यह वीडियों देखने के बाद उसकी बदनामी हुई और पति से विवाद हुआ। अब पति उसे छोड़कर गांव चला गया है और आरोपी उसे धमका रहे हैं। जब मामले की शिकायत उसने पुरानी छावनी थाने में की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मामले में पीड़ित महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।