यूपी चुनाव में ब्राह्मणों का साथ पाने को हर राजनीतिक दल बेताब, जानें कर रहे कैसे-कैसे जतन

यूपी विधानसभा के लिए चुनावी बिसात बिछने लगी है। दलित, पिछड़ों के साथ ही भाजपा हो सपा या फिर बसपा..ब्राह्मणों का साथ पाने के लिए अपने हिसाब से फार्मूले गढ़े जा रहे हैं। यह तो 10 मार्च को परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि ब्राह्मणों का साथ किसे मिला, लेकिन यह साफ है कि जिसको इनका साथ मिलता है, उसके लिए सत्ता की राह आसान हो जाती है।

सियासी दल दावा करते हैं कि यूपी में करीब 11 फीसदी ब्राह्मण मतदाता हैं। दलित-ओबीसी की अपेक्षा ब्राह्मण मतदाता संख्या के आधार पर भले ही कम हैं, लेकिन माना जाता है कि राजनीतिक रूप से सत्ता बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखते हैं। यही वजह है कि ब्राह्मण समुदाय के नेता अपनी शर्तों पर पार्टियों में रहते हैं। उपेक्षा होने की स्थिति में वे शिफ्ट होते रहते हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्रत्त् के प्रोफेसर संजय गुप्ता कहते हैं-‘ब्राह्मण समुदाय अपनी शर्तों पर चलता है। अगर उसे लगता है कि उपेक्षा हो रही है तो वह दूसरी पार्टियों में शिफ्ट हो जाता है। उदाहरण देते हुए कहते हैं कि ब्राह्मण व दलित हमेशा अलग रहा है, लेकिन 2007 के चुनाव में बसपा द्वारा मिले आश्वासन के बाद उनके साथ आ गया और फिर 2012 में सपा के साथ हो गया। 2017 में भाजपा के साथ चला गया।

ब्राह्मणों का वोट पाने के लिए उनका हितैषी बनने के लिए सबके अपने-अपने तर्क हैं। सपा-बसपा जहां विकास दुबे के मामले में खुशी दुबे और पूर्वांचल में ब्राह्मणों के उत्पीड़न का मामला उठा रहे हैं। इसके साथ ही हर मामलों में ब्राह्मणों की अनदेखी का आरोप सरकार पर विपक्षी लगा रहे हैं। वहीं भाजपा अपना तर्क दे रही है। उसका कहना है कि भाजपा ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

भाजपा ब्राह्मणों को साधने के लिए रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ला के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के रष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें कुछ जरूरी सुझाव भी दिए।

बसपा-सपा

अखिलेश और मायावती परशुराम के सहारे ब्राह्मणों को साधने में जुटी है। सपा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे पशुराम की प्रतिमा लगवाया है। मायावती ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर भगवान परशुराम की मूर्ति तो लगवाएंगी ही साथ में अस्पताल, पार्क और बड़े निर्माण परशुराम के नाम पर कराएंगी।

यूपी विधानसभा में ब्राह्मण विधायकों का प्रतिनिधित्व

पार्टी 1996 2002 2007 2012 2017

भाजपा 14 08 03 06 46

बसपा 02 04 41 10 03

सपा 03 10 11 21 03

कांग्रेस 04 01 02 03 01

अन्य 02 02 01 01 04

योग 25 25 58 41 56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *