रेलवे: आइस्मा झांसी मुख्यालय एवं मेनलाइन पदाधिकारियों का हुआ चयन
बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टर ने संरक्षा बैठक में लिया हिस्सा
ग्वालियर।1 अक्टूबर को ग्वालियर में आइस्मा झांसी द्वारा एक संरक्षा सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के ग्वालियर एवम आसपास के 20 से अधिक स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया। झांसी से केंद्रीय उपाध्यक्ष ए एन तिवारी ,मंडल सचिव अजय दुवे,मंडल सह सचिव सी एल यादव, झांसी शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र अनुरागी शाखा उपाध्यक्ष नीरज सेन ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता पी पी चौबे टी आई ग्वालियर द्वारा की गई। मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना, मंडल अध्यक्ष निशीथ माथुर ,मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मीना द्वारा संरक्षा सभा को संबोधित किया गया । ग्वालियर स्टेशन प्रवंधक जी एस राठौर ने स्टेशन पर संरक्षा पूर्ण निष्पादन हेतु प्रतिबध्दता व्यक्त की।
सभा मैं दतिया ,डबरा ,सिथौली बिरलानगर,मुरैना आदि पूरे खंड और भिंड लाइन के स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया। अंत मे सर्व सम्मति से आइस्मा ग्वालियर की मुख्यालय एवं मैन लाइन शाखा के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें ग्वालियर मुख्यालय शाखा से शाखा अध्यक्ष जी एस सेंगर ,शाखा कार्यकारी अध्यक्ष राम केश मीना संजय हयारण ,शाखा सचिव वाले सिंह स्टेशन प्रवंधक बिरला नगर ,शाखा उपाध्यक्ष पी एस चौहान ,शिवराम मीना, आर के शर्मा ,डी के पटेरिया, शाखा सह सचिव दिनेश भदौरिया ,दीपक साहू, अर्जुन सिंह राजपूत, अशोक मीना कोषाध्यक्ष हिमांशु सक्सेना,शाखा ऑडिटर दीपक माहेश्वरी,पी एस धाकड़ सचिव अंजलि को चयनित किया गया ।
इसी प्रकार ग्वालियर मेन लाइन शाखा में शाखा अध्यक्ष दिनेश उपाधयाय, शाखा कार्यकारी अध्यक्ष एम एल मीना शाखा सचिब बी एल मीना उपाध्यक्ष आर के मीना, संतोष वर्मा, रणवीर यादव,बी एस शिवहरे,शाखा सह सचिब अमित अवस्थी, राजकुमार पाल, वलीचरण मीना, विनोद शुक्ला*शाखा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी,शाखा संगठन सचिब राजेश गोस्वामी, शाखा आंतरिक ऑडिटर आरिफ खान ,सेवकराम ,शाखा सयुंक्त सचिब अनिल भटनागर* को चयनित किया गया।
सभा मे एम पी सिंह , श्यामवीर सिंह कुशवाहा मंडल सह सचिव,* शामिल रहे।सभा के अंत मे मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मीना द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन द्वारा पूरे झांसी मंडल में 10 शाखाएं बनाई जाती है जिसमे से झांसी की एक और ग्वालियर की दो शाखा का गठन किया जा चुका है , मंडल के अन्य खंडों से भी शाखाएं गठित किया जाना है।जिसमे झांसी- ललितपुर, ललितपुर -आगसौद टीकमगढ़, झांसी -उरई,उरई भीम सेन ,झांसी-महोबा,बाँदा साउथ ,बाँदा नार्थ, छतरपुर -खजुराहो शाखाओं को गठित किया जाना है।
Comments are closed.